धनबाद, मई 1 -- भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर महिला मोर्चा के नेतृत्व में गुरुवार को विपक्ष के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया गया। नारी शक्ति वंदन बिल का कांग्रेस, राजद, सपा एवं अन्य विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला रोड से चार नंबर तक रोष मार्च निकाला और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि विपक्ष महिला सशक्तीकरण के खिलाफ है। मौके पर झरिया नगर अध्यक्ष अवधेश साव, सुमन अग्रवाल, दिलीप भारती, राजा सिंह, अमित साहू, मनोज प्रसाद, अजय वर्मा, सुदर्शन बरनवाल, अमित चौहान, मंटु राम, प्रीतम शर्मा, अनीता सिंह, उमा भट्टाचार्य, रजनी देवी, अवंती ठाकुर, लीला बावड़ी, साधना देवी, रेणु देवी, पूनम वर्मा, अंजली देवी, नीतू साव, नीतू केसरी, मोनू मनी देवी, मधु देवी, जूली देवी, पुष्पा दे...