नवादा, मार्च 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेहा ग्रामीण महिला विकास समिति द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तीकरण तथा बाल विवाह उन्मूलन को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोविंदपुर की विधायक विनिता मेहता थीं, जबकि महिला थाना की थाना प्रभारी रीना कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.बच्चन कुमार पांडेय ने की। इस अवसर पर संस्था की सचिव मंजू देवी तथा प्रो.वीणा मिश्रा सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा पिछले चार वर्षों में 1200 से अधिक बाल विवाह को रोकने की उपलब्धि साझा की गई। साथ ही मानव तस्करी से मुक्त कराई गई एक बालिका को उसके साहस और दृढ़ संकल्प के लिए सम्मानित किया...