रुडकी, मार्च 9 -- भाजपा महिला मोर्चा की ओर से दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री नेहा जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने का अवसर है। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा के संयोजन में किया गया। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.