संभल, अप्रैल 18 -- भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक सभागार बनियाखेड़ा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नारी शक्ति की भूमिका और समाज में उनके योगदान को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। उपस्थित जनसमूह ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की और तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के उपरांत नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत एक पदयात्रा भी निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- महिलाओं की भागीदारी से मजबूत होगा राष्ट्र इस पदयात्रा के माध्यम से समाज में महिला सशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.