रामगढ़, मार्च 7 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रामगढ़ विधायक ममता देवी ने क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों एवं बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति का आधार होता है। आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, खेल, विज्ञान और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि हमारी बेटियां और बहनें समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कहा कि महिलाओं को समान अधिकार, बेहतर शिक्षा और आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज के सामूहिक प्रयास से ही महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सकता है। महिलाओं के सम्मान और अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.