मेरठ, अप्रैल 17 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता भाजपा की मेरठ महानगर इकाई की ओर से 'नारी शक्ति वंदन अभियान' के तहत कार्यक्रमों की श्रृंखला तेज कर दी गई है। गुरुवार को महानगर इकाई की ओर से दो अलग-अलग स्थानों पर महत्वपूर्ण बैठकें और सम्मेलनों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं के सशक्तिकरण और आगामी टाउन हॉल कार्यक्रम की सफलता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम है।अभियान की संयोजक बीना वाधवा ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी डा.सरोजनी अग्रवाल, पूर्व प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा और विवेक वाजपेयी ने भी अपने विचार रखे और महिलाओं से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.