नैनीताल, मार्च 8 -- नैनीताल, संवाददाता। शिल्पकार सभा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार गोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया।सभा अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और समान अधिकार सुनिश्चित करना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अध्यक्ष तारा आर्य ने कहा कि 1917 में रूस की महिलाओं ने "ब्रेड एंड पीस" (रोटी और शांति) की मांग को लेकर इसी दिन ऐतिहासिक हड़ताल की थी, जिसके परिणामस्वरूप सरकार को महिलाओं को मताधिकार प्रदान करना पड़ा। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। बैठक में शाखा महामंत्री मनीषा आर्य, कैलाश आगरकोटी, अनिल कुमार, राजेश लाल, रोहित कुमार, अनिल, सरिता, संजय कुमार, नीतू, इंदर कुमार, अजय कुमार, नेहा, अंबिका, सुरेश चंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.