सिमडेगा, मार्च 13 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। प्रखंड मैदान में जेएसएलपीएस से जुड़ी महिलाओं के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य कृष्णा बड़ाईक, अजय एक्का, प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और उनके संघर्ष को दर्शाते हुए एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। प्रमुख ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, खेल, राजनीति और सामाजिक कार्यों सहित हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। मौके पर मुखिया संगीता मिंज, ख्रीस्तधनी लकड़ा, करोलिना डुंगडुंग आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.