गढ़वा, सितम्बर 23 -- खरौंधी।प्रतिनिधि, मंगलवार को आजीविका महिला संकुल संगठन खरौंधी और अरांगी महिला संकुल संगठन का संयुक्त वार्षिक आम सभा कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर वर्ष 2024-25 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। दोनों संकुलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम सभाओं और वहाँ कार्यरत कैडरों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व उप प्रमुख खरौंधी गोरखनाथ चौधरी ने सभी महिला दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि समूह से जुड़ी महिलाएँ आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएँ अपने जीवन-यापन को बेहतर बना रही हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ रही हैं। श्री चौधरी ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों की महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.