महिलाओं के शिक्षित व आत्मनिर्भर होने पर होगा समाज का विकास
पिथौरागढ़, मार्च 8 -- पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पिथौरागढ़ में 5 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन करने पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक में घुनसेरा गांव की रेखा को सम्मानित किया गया। पपदेव में युवाओं ने महिलाओं पर आधारित नाटक पेश कर वर्तमान में महिलाओं की स्थिति को प्रदर्शित किया। सुवाकोट में हुई महिला सभा में महिलाओं ने भूमि नाम पर न होने की समस्या रखी,संबधित अधिकारियों ने इस संबध में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमन अग्रवाल, दीपा खत्री, दीपा, अंजली कुमारी, शालिनी राठौर, किरन मेहता, प्रियंका सिरौला, नेहा भट्ट, ज्योति बिष्ट, नीलम, सोनी रावत, कलावती धामी, अशोक खड़ायत, पीयूष पाण्डेय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.