महिलाओं के शातिर गिरोह ने ई-रिक्शा में वृद्धा की सोने की चेन उड़ाई
इटावा औरैया, जून 15 -- जसवंतनगर। कस्बा के बीचो-बीच सोमवार सुबह महिलाओं के एक शातिर गिरोह ने ई-रिक्शा में सफर कर रही वृद्धा को निशाना बनाकर उसके गले से करीब एक तोला सोने की चेन पार कर दी। वारदात का पता चलते ही वृद्धा रोने-बिलखने लगी और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन देर शाम तक आरोपित महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग सका। घटना के बाद पुलिस ने कस्बे में अभियान चलाकर कई ई-रिक्शा चालकों के चालान भी किए। ग्राम दुर्गापुर निवासी 70 वर्षीय जानकी प्रसाद अपनी 68 वर्षीय पत्नी भगवती देवी के साथ सोमवार सुबह बस स्टैंड चौराहे पर उतरे थे। वहां से दोनों ने सिरसा नदी पुल के पास जाने के लिए एक ई-रिक्शा किया। इसी दौरान तीन महिलाएं और एक किशोरी भी वहां पहुंचीं और बाजार जाने की बात कहकर उसी ई-रिक्शा में सवार हो गईं। रिक्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.