महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकथाम को लेकर जागरुकता शिविर आयोजित
कोडरमा, जून 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच के गांव ढाब एवं मड़वाटांड़ में महिलाओं के विरुद्ध अपराध रोकथाम को लेकर शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गौतम कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाना आवश्यक है, तभी महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य पूरा हो सकेगा। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभी वर्गों के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर, राजेंद्र मंडल और आश्विनी शरण ने निःशुल्क विधिक सहायता, महिला एवं बाल अधिकार, वृद्धजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.