महिलाओं के लिये आयोजित की गई जागरुकता गोष्ठी
कानपुर, मई 28 -- शिवली,संवाददाता। श्रमिक भारती,स्मार्ट संस्था एवम स्वास्थ्य विभाग की ओर से संयुक्त रूप से चल रहे कार्यक्रम सेहत सही लाभ कई के अन्तर्गत मैंथा ब्लॉक क्षेत्र के लुधौरा गांव में गुरुवार को एक विशेष जागरूकता गोष्ठी संपन्न हुई। गोष्ठी में ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों को माहवारी (पीरियड्स) के दौरान स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के साथ समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया गया। संस्था की कॉर्डिनेटर राधा शुक्ला ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि माहवारी एक सामान्य जैविक प्रक्रिया है, जिसे लेकर किसी भी प्रकार की शर्म या झिझक नहीं होनी चाहिए। इस दौरान स्वच्छता न रखने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है,इसलिए सुरक्षित और स्वच्छ साधनों का उपयोग करना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- किशोरियों को किया गया जागरूक महिलाओं को कपड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.