बोकारो, अप्रैल 13 -- जैनामोड़ स्थित भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में सोमवार को भाजपा प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह ने पत्रकारो को संबोधित करते कहा कि राज्य विधान सभा और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करने वाला 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' सिर्फ एक विधायी सुधार नहीं है। बल्कि यह देश की लगभग 70 करोड़ महिलाओं के लिए सशक्त नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन महिलाओं के लिए गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करने और अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं के लिए अवसर खोलने वाली योजनाएं शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद करती हुं।उन्होंने कहा कि विधान सभा और संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान केवल विधायी सुधार नहीं, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.