दरभंगा, अप्रैल 12 -- राजीव रंजन प्रसाद दरभंगा। सुलभ इंटरनेशनल सोशल ऑर्गेनाईजेशन की ओर से शनिवार को शहर में 'सृजनी सेंटर फॉर डेवलपमेंट' का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत सत्र का विषय था 'गरिमा से महिला-नेतृत्व विकास तक'। सुलभ की कार्यकारी संयोजक नित्या पाठक ने संगठन की अब तक की यात्रा और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। इसके बाद सुलभ इंटरनेशनल की प्रेरणादायक यात्रा पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा 'दरभंगा से: गरिमा, आजीविका और महिलाओं की भागीदारी' शीर्षक रिपोर्ट का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने सुलभ के संस्थापक पद्म विभूषण स्व. डॉ. विंदेश्वर पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम कौशल कुमार ने डॉ. पाठक के स्वच्छता आंदोलन में योगदान को रेखांकित करते हुए 'टू-पिट शौचालय मॉडल' की विशेष सराहना की। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने डॉ. पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.