कन्नौज, मार्च 7 -- कन्नौज,संवाददाता। शहर की बढ़ती आबादी के बीच महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालयों की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है। वर्ष 2011 की जनगणना के शहर की कुल मुताबिक आबादी करीब 84 हजार थी, जिसमें लगभग 40 हजार महिलाएं शामिल थीं। वहीं साल 2025 में शहर की आबादी का अनुमान करीब 1.20 लाख के आसपास लगाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं की संख्या लगभग 55 से 58 हजार तक मानी जा रही है। इसके बावजूद शहर में महिलाओं के लिए सिर्फ तीन पिंक शौचालय संचालित हो रहे हैं। नगर क्षेत्र में फिलहाल सदर तहसील के पास, मकरंदनगर रोड और कोतवाली रोड पर ही पिंक शौचालय संचालित हैं। जबकि शहर के सबसे व्यस्त बाजारों बड़ा बाजार, सब्जी मंडी, मिठाई वाली गली, पीतलमंडी और चूड़ी वाली गली में महिलाओं के लिए कोई सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध नहीं है। इन बाजारों में रोजाना बड़ी संख्या...