गुड़गांव, जून 5 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सांझी संरक्षण अभियान के तहत तीन दिवसीय मंडल स्तरीय सांझी संरक्षण कार्यशाला शुरू हुई। 5 से 7 जून तक सेक्टर-37 स्थित कला एवं सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की जा रही है। इसका शुभारंभ विभाग की संयुक्त निदेशक रेणु हुड्डा तथा निदेशक केके. गांधी ने किया। रेणु हुड्डा ने कहा कि सांझी केवल एक पारंपरिक कला नहीं, बल्कि हरियाणा की लोक संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। बदलती जीवनशैली और आधुनिकता के प्रभाव के कारण नई पीढ़ी इस लोककला से दूर होती जा रही है। ऐसे में विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यशाला सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का समाप...