आदित्यपुर, अप्रैल 28 -- आदित्यपुर। स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के तहत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-17 स्थित प्रभात सामुदायिक भवन में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और उपमहापौर अंकुर सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में सिद्धेश नर्सिंग हॉस्पिटल की डॉ. मेघा की ओर से महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनके साथ सहयोगी चिकित्सक के रूप में अनमोल कुमारी और राजन कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान करीब 70 महिलाओं की जांच की गई। जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड की जांच शामिल रही।डॉ. मेघा ने महिलाओं और बच्चों को मौसम जनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने गर्मी के मौसम में अधिक पानी पीने, सादा भोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.