नवादा, नवम्बर 25 -- नवादा। अरविन्द कुमार रवि। नवादा जिले की महिलाओं के लिए सोमवार का दिन बेहद सुखद व अविस्मरणीय रहा। सोमवार से नवादा में महिलाओं की सुखद व सुरक्षित यात्रा के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा पिंक बस सेवा शुरू कर दी गयी। ट्रायल के तौर पर शहर के विभिन्न जगहों पर भेजकर इसका परीक्षण किया गया। मंगलवार से सभी बसें नियमित रूप से निर्धारित रूटों पर चलेंगी। पिंक बस सेवा सिर्फ महिलाओं के लिए है। इसमें पुरूष किसी भी स्थिति में सफर नहीं कर सकेंगे। इन बसों में उनका प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। प्रथम चरण में नवादा जिले में पिंक बस सेवा के लिए पांच पिंक मिनी बसें दी गयी हैं। सभी बसें 22 सीटर हैं। जिसमें 22 महिला यात्री एक बार में सीटों पर बैठकर सफर कर सकेंगी। फिलहाल ये बसें नवादा में पांच रूटों पर चलेंगी। नवादा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.