फरीदाबाद, जुलाई 3 -- फरीदाबाद, सरसमल। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला प्रशासन और लोगों में हलचल तेज हो गई है। समय सीमा पूरी होने में अब केवल 12 दिन बचे हैं। मतदाता सूची से नाम कटने की आशंका के बीच हजारों परिवार पुराने रिकॉर्ड जुटाने में लगे हैं। इस कसरत में वर्ष 2002 की मतदाता सूची महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन रही है। दूसरे प्रदेश से आई महिलाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती

महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद दूसरे राज्य या दूसरे जिले से फरीदाबाद आई महिलाओं के लिए एसआईआर की प्रक्रिया सबसे मुश्किल साबित हो रही है। काफी महिलाओं को यह जानकारी नहीं है कि वर्ष 2002 में उनका नाम किस विधानसभा और किस मतदान केंद्र की सूची में दर्ज था। कई महिलाएं पिछले 20 से 30 वर्षों में कई बार मकान बदल...