गोरखपुर, फरवरी 24 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत सोमवार को चरगांवा ब्लॉक के सरैया गांव में हुमाना संस्था ने समूह की महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर लगाया। मुख्य अतिथि उपायुक्त स्वतः रोजगार नीरजा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा, विशेषकर डिजिटल साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल रूप से जागरूक होकर महिलाएं ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बच सकती हैं तथा वित्तीय प्रबंधन भी बेहतर ढंग से कर सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। एसआईआर प्रक्रिया के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं का फार्म-6 भरवाकर मतदाता सूची से जोड़ने का भी उन्होंने आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी एसपी सिंह ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.