प्रयागराज, मार्च 13 -- नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (एनसीआरएमयू) की मिनिस्ट्रियल ब्रांच की ओर से मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल मंत्री डीएस यादव ने बताया कि डीआरएम कार्यालय में महिलाओं के लिए वाशरूम, चेंजिंग रूम आदि की समस्याओं को दूर कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही क्रेच (शिशुगृह) खोलने और चाइल्ड केयर लीव में 20 प्रतिशत प्रस्तावित कटौती को रोकने के लिए भी पहल की जा रही है। सईद अहमद ने कहा कि महिलाओं का सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन होना चाहिए। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीआरएमयू की उपाध्यक्ष अल्का देवी ने की, जबकि संचालन रेनु यादव और रंजना गुप्ता ने किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.