महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस महीने से खाते में आएंगे 1000 रुपये, दलितों को मिलेंगे 1500
चंडीगढ़, जून 3 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की महिलाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। 1 जुलाई से पंजाब की करीब 52 लाख महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये और दलित महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। यह योजना राज्य की कुल वयस्क महिला आबादी के करीब 51.48 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगी।क्या है 'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना'? सीएम भगवंत मान ने मंगलवार को किसान क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महिलाओं से जुड़ी यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि 'मुख्यमंत्री मावां धियां सत्कार योजना' के लिए सरकार ने फंड अलग से रख दिया है।योजना के तहत लगभग 52 लाख लाभार्थी महिलाओं की पहचान कर ली गई है।इनमें से करीब 35 से 36 लाख महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.