गिरडीह, अप्रैल 13 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर सोमवार को भाजपा विधायक मंजु कुमारी ने प्रेस वार्ता कर खुशी जाहिर की है। न्यू परिसदन भवन में उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त भागीदारी दिलाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। प्रेस वार्ता में भाजपा की प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार, प्रो विनीता कुमारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा कुमारी आदि मौजूद थी। विधायक ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे अब महिलाएं पंचायत से लेकर संसद तक अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा सकेंगी। यह भी पढ़ें- स्वर्णिम भारत की यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.