गिरडीह, मार्च 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए अहिल्याबाई होलकर समिति द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी पूनम बरनवाल के द्वारा किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शहर के झंडा मैदान के सामने स्थित पुराना जेल मंदिर के पास आयोजित किया जा रहा है। शनिवार शाम को यहां बड़ी संख्या में लड़कियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को लाठी एवं तलवारबाजी जैसे पारंपरिक आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें व्यावहारिक अभ्यास कराते हुए कठिन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने के गुर सिखाए गए। इस पहल से महिलाओं और युवतियों में आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्द...