महिलाओं के लिए आज शुरू होगी 'मायदीदी' ईवी बाइक सेवा
लखनऊ, जून 5 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन महिलाओं के लिए एक खास सौगात लेकर आ रहा है। पर्यावरण संरक्षण और महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में 'मायदीदी' नामक देश की पहली महिला-विशेष ईवी-बाइक फीडर सेवा शुरू की जा रही है। इसका उद्घाटन यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार शुक्रवार को सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर करेंगे। यह सेवा पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होगी, जिसमें राइडर और यात्री दोनों महिलाएं ही होंगी। शुरुआत में यह सुविधा चार प्रमुख मेट्रो स्टेशनों विश्वविद्यालय, आईटी कॉलेज, भूतनाथ और कृष्णा नगर पर उपलब्ध होगी। इसके तहत महिलाएं 05 किलोमीटर तक के सफर के लिए मात्र 15 रुपये में सुरक्षित लास्ट-माइल कनेक्टिविटी का लाभ ले सकेंगी। यह भी पढ़ें- राजनाथ सिंह आज से तीन दिन राजधानी में रहेंगे विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.