औरैया, अप्रैल 25 -- औरैया, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिले में महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर 25 से 30 अप्रैल तक व्यापक जन आक्रोश अभियान चलाएगी। इस दौरान सभी मंडलों में पैदल मार्च निकाले जाएंगे, वहीं कॉलेजों में छात्राओं से संपर्क कर उनकी समस्याएं जानी जाएंगी। जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे ने बताया कि अभियान के तहत महिला और छात्रा जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ-साथ जन आक्रोश मार्च आयोजित किए जाएंगे। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया गुलाब सिंह महाविद्यालय, तिलक महाविद्यालय और प्रकाश चंद महाविद्यालय ककोर में छात्राओं से संवाद करेंगी।इसी क्रम में अजीतमल नगर पंचायत अध्यक्ष आशा चक जनता महाविद्यालय अजीतमल में, जबकि अटसू नगर पंचायत अध्यक्ष इंदु गुप्ता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय हैदरपुर और फार्मेसी कॉलेज दिबियापुर व गुरुदेव इनोवेटिव कॉलेज दिब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.