धनबाद, मार्च 14 -- कोयला भवन मुख्यालय में शुक्रवार को बीसीसीएल की नवगठित महिला कल्याण समिति की पहली बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की। इस अवसर पर सीएमएस डॉ पूनम दुबे, महाप्रबंधक (एचआरडी) अनूप कुमार रॉय, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज, महाप्रबंधक (सीएसआर/एमपी एवं आईआर) सुरेंद्र भूषण, विभागाध्यक्ष (कल्याण) किरण रानी नायक सहित नवगठित महिला कल्याण समिति की सभी सदस्याएं उपस्थित रहीं। मुरली कृष्ण रमैया ने कहा कि किसी भी संगठन की प्रगति में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है तथा कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सहयोगात्मक वातावरण सुनिश्चित करना संस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल महिला कल्याण समिति का गठन कोल इंडिया में सर्वप्रथम तथा अपनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.