गिरडीह, फरवरी 7 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के उदयपुर पंचायत के महेशमुंडी गांव में शुक्रवार को क़ृषि विज्ञान केंद्र गिरिडीह और अभिव्यक्ति फाउंडेशन के द्वारा महिला किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को यह प्रशिक्षण बकयार्ड मुर्गी पालन, बतख पालन के विषय में दिया गया। प्रशिक्षण के बाद महिला किसानों के बीच मुर्गी और बतख के चूजा का वितरण भी किया गया। इस विषय में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा प्रमोद कुमार ने कहा कि मुर्गी, बतख का पालन कर महिलाएं अपनी आय को दोगुना कर सकती हैं। प्रक्षेत्र पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि जिनके पास खेती योग्य जमीन नहीं है वह किसान बतख, मुर्गी पालन कर सकते हैं, समेकित क़ृषि प्रणाली क़ो अपना कर जीविकोपार्जन कर सकते हैं। अभिव्यक्ति फाउंडेशन के फील्ड ऑफिसर भीम प्रसाद सिंह ने कहा कि अपने परिवार एवं बच्चे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.