पीलीभीत, दिसम्बर 7 -- बीसलपुर। संवाददाता सरस्वती शिशु मन्दिर में विद्याभारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से सम्बद्ध शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा आयोजित पंचम सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीसलपुर सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आम्रपाली ने मातृशक्ति को भारतीय संस्कृति, भारतीय परम्पराओं एवं संयुक्त परिवार को अपनाने का महत्व समझाया। उन्होंने संस्कृति को अपने जीवन में अपना कर भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। महिलाओं को शप्तशक्ति संगम की प्रतिज्ञा का स्मरण कराया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। सही उत्तर देने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में 219 महिलाओं की उपस्थिति रही। वन्दे मातरम् एवं जलपान के उपरान्त कार्यक्रम का समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.