सिमडेगा, मई 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। एनडब्ल्यू जीईएल चर्च घोचोटोली में शुक्रवार को पेरिश महिला संघ का 17वां वार्षिक बाइबल क्लास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नप अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा उपस्थित थे। मौके पर ओलिभर लकड़ा ने कहा कि महिला समाज की सबसे बड़ी शक्ति होती है। एक महिला के कई रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। महिला संघ केवल धार्मिक मंच नहीं बल्कि महिलाओं को एकजुट कर उन्हें आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक चेतना प्रदान करने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। शिक्षा, समाज सेवा, राजनीति, प्रशासन और धार्मिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को सीखने, समझने और अपने अनुभव साझा करने का...