महिलाओं के बिना अधूरा है विकास: अश्वनी बहुगुणा
रिषिकेष, जून 24 -- डोईवाला में कांग्रेस नेता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं की समस्याएं जान रही है और उन्हें संगठन की नीतियों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। बुधवार को कालूवाला के भंगलाना क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की मातृशक्ति की समस्याओं, जरूरतों व अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विनी बहुगुणा ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना किसी भी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं में महिलाओं की प्राथमिक जरूरतों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस पार्टी मातृशक्ति की आवाज को मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.