बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। राज्य महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत कीं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया। महिला आयोग सदस्य के समक्ष जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, संपत्ति विवाद तथा अन्य सामाजिक समस्याओं से जुड़े कई प्रकरण सामने आए। आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित महिलाओं को समय पर न्याय मिल सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.