बोकारो, जनवरी 23 -- बोकारो, प्रतिनिधि। जिला उद्योग केन्द्र, बोकारो द्वारा महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित व सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरएएमपी (रेसिंग एंड एसेलेरेटिंग एमएसएमई प्रोग्राम) कार्यक्रम के तहत गुरूवार को जायका हैपनिंग के सभागार में प्रोमोशन ऑफ वीमेन लीड इंटरप्रेन्योर्स विषय पर एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र राजेंद्र प्रसाद व जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता उपस्थित थे। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधा, कौशल विकास, स्टार्टअप समर्थन तथा उद्योग से जुड़ी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। समावेशी विकास की दिशा में अहम कदम: डीडीसी ने कहा कि महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना आर्थिक आत्मनिर्भरता और समावेशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.