मधुबनी, अगस्त 6 -- झंझारपुर। महिलाओं को समूह ऋण उपलब्ध कराने वाली माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। महिलाओं के नाम और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत कराने तथा सात लाख रुपये से अधिक की राशि गबन करने के आरोप में कंपनी के चार कर्मचारियों के विरुद्ध झंझारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की झंझारपुर शाखा से जुड़ा है। कंपनी के डिवीजनल मैनेजर अमित कुमार गुप्ता के आवेदन के अनुसार वित्तीय अनियमितता की शिकायत मिलने पर 16 से 30 अप्रैल 2026 के बीच आंतरिक ऑडिट और बीएसटी टीम ने जांच की। जांच में शाखा के कर्मचारियों द्वारा महिलाओं के फर्जी केवाईसी, जाली हस्ताक्षर और फर्जी ऋण आवेदन तैयार कर उनके नाम पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक और एयरटेल...