महिलाओं के दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
मेरठ, जून 6 -- मेरठ। रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा अब्बू स्थित छोटी मस्जिद वाली गली में महिलाओं के दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसकी वीडियो भी वायरल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से रानी पुत्री स्व. मोहसिन ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग पशुओं को घर में काटते हैं और उनके अवशेष गली में फेंक देते हैं। कई बार विरोध करने के बावजूद आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते रहे। आरोप है कि 21 मई को फिर पशुओं के अवशेष गली में फेंके गए, जिसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। पीड़िता का कहना है कि कुछ देर बाद आरोपी निजाम, मेहराज समेत अन्य लोग उनके घर में जबरन घुस आए और मारपीट की। घटना में महिलाओं के साथ अभद्रता और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.