मुंगेर, जनवरी 10 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को राजीव गांधी चौक पर मुंगेर राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बबीता भारती के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल शाह का पुतला दहन किया। मंत्री रेखा आर्या के पति के द्वारा बिहार की मां-बहनों की खरीद फरोख्त करने की अमर्यादित एवं मानवता को शर्मसार करने वाले बयान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम में मुंगेर राजद नेत्री पिंकी कुमारी,नीतू देवी,सोनम कुमारी,उमा देवी बिंद,शोभा कुमारी बिंद तथा बिहार प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव,मुंगेर जिला राजद के जिला अध्यक्ष संजय कुमार बिंद,प्रधान महासचिव आकाशदीप यादव, मुंगेर जिला राजद महासचिव मो आबिद हुसैन,जमालपुर नगर अध्यक्ष बमबम यादव,जमालपुर युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सुरजभान सिंह यादव,मुंगेर जिला राजद के जि...