रांची, सितम्बर 3 -- रांची की साढ़े तीन लाख महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। करमा पर राज्य सरकार ने मंईयां को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची की 3 लाख 78 हजार 641 लाभुकों को अगस्त की सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये खाते में ट्रांसफर किए गए। कुल 94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये की राशि आधार बेस्ड भुगतान के जरिए दी गई। इस मामले की जानकारी देते हुए रांची डीसी ने बताया कि करमा पर्व पर यह भुगतान महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। उन्हें सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस तरह हेमंत सोरेन सरकार ने महिलाओं को मिलने वाली मंईयां सम्मान योजना की अगस्त महीने की राशि ट्रांसफर कर दी है।बिजली को 1055 करोड़ की 9 परियोजनाएं मंजूर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.