गिरडीह, मार्च 8 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक रविवार को आईसेक्ट दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र गिरिडीह में महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं कार्यस्थल से संबंधित जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनों एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। सत्र में मुख्य रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षुओं को इन कानूनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अन्याय की स्थिति में वे अपने अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.