बस्ती, अप्रैल 12 -- सज्जाद रिजवी बस्ती, निज संवाददाता। जिले की राजनीति में इस बार मतदाता सूची का संशोधन एक बड़े संकेत के रूप में उभरा है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद जारी अनंतिम सूची में जिस तरह बड़ी संख्या में महिलाओं के वोट कटे हैं। उसने न सिर्फ चुनावी गणित को बदलने के संकेत दिए हैं, बल्कि राजनीतिक दलों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की हिस्सेदारी में आई यह असामान्य गिरावट आने वाले चुनाव में निर्णायक असर डाल सकती है, क्योंकि यही वर्ग अक्सर सत्ता की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाता रहा है। एसआईआर में सदर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 24482 वोट कम हुए है। इसी प्रकार सबसे कम महिला मतदाताओं के 18030 वोट महादेवा विधानसभा क्षेत्र में कम हुए हैं। पांचों विधानसभा में जो वोट कटे हैं, उनमें सर्वाधिक संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.