सिद्धार्थ, अप्रैल 18 -- बांसी। हिन्दुस्तान संवाद बांसी विधानसभा क्षेत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से शुक्रवार को एक विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने भारी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।​ ​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में बांसी के विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए एक मील का पत्थर है। इससे नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी। सुशीला केवट ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेर...