गिरडीह, नवम्बर 15 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के सिरसाय और पड़रिया पंचायत में झारखंड स्थापना दिवस पर आजीविका महिला संगठन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु विशेष बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंचायत की मुखिया गुड्डी कुमारी और खुशबू कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास, समूह आधारित आर्थिक गतिविधियों और सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ लेना बेहद आवश्यक है। उन्होंने पंचायत क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं से इसका लाभ उठाने की अपील की। वहीं महिला मंडल की एसआरपी सुषमा पांडेय और सुनीता विश्वकर्मा ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर दसरोडीह के आजीविका महिला ग्राम संगठन की महिलाओं को शिक्षा, स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.