सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में नारी सशक्तिकरण की दिशा में आधी आबादी नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। फिर क्षेत्र चाहे शिक्षा को हो या फिर स्वास्थ्य, कला-संस्कृति, उद्योग, बैंकिंग सेवा, राजनीति या प्रशासनिक, महिलाएं नित नए उपलब्धियां हासिल कर न सिर्फ अपनी स्थिति को मजबूत कर रही हैं, बल्कि जिले का नाम भी रौशन कर रही हैं। उनकी इन उपलब्धियों में सरकार की विभिन्न योजनाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने से हौसलों को नए पंख मिल रहे हैं, इससे सफर और भी आसान बनता जा रहा है। हालांकि इस दौरान कई तरह की तकनीकी समस्याएं भी आड़े आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण मिलने में समय, तकनीकी जानकारी की कमी व बाजार लिंकेज की चुनौतियों का सामाना करना पड़ रहा है। बहरहाल, जिले में महिलाओं के आर्थिक सशक्त...