महिलाओं के आय सृजन को तसर आधारित गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
चाईबासा, जून 5 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम में तसर आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर महिलाओं के लिए आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकते हैं। इसके साथ ही प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं के कौशल विकास, रोजगार के अवसरों के विस्तार तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिले में महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के तहत किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से विभिन्न संभावनाओं को विस्तार देने के लिए गुरुवार को समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान तसर उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका से जोड़ने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.