महिलाओं के अधिकार
लोहरदगा, मार्च 8 -- पेशरार, प्रतिनिधि।अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन और लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड के सीरम गांव में रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकार, बाल संरक्षण तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना था।गांव में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिला समूहों और युवाओं ने भाग लिया। लोगों को महिलाओं के सम्मान, शिक्षा के महत्व तथा बाल विवाह को रोकने के लिए जागरूक किया गया।प्रोग्राम मेनेजर विक्रम कुमार ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और महिलाओं को सशक्त बनाकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। साथ ही ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.