मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। आरसी कॉलेज सकरा के सेमिनार हॉल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी हुई। इसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि महिलाओं के अधिकार और विकास के लिए शिक्षा ब्रह्मास्त्र है। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि महिला देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. बलराम कुमार ने कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. सुबेलाल पासवान, डॉ. गौतम राज, डॉ. वीरेंद्र कुमार, सुरुचि, पूजा, अंजलि, श्वेता सौरव, अंकुश, डॉ. प्रियंका, डॉ. राजकुमार मेहता, डॉ. अभिषेक, डॉ. नसीम, डॉ. शांतनु सौरभ, डॉ. अजय कुमार, डॉ. स्वाति आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...