महिलाओं के अधिकार और पॉश अधिनियम के प्रति किया जागरूक
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान और जिला न्यायाधीश सिकंदर कुमार त्यागी के निर्देशन में शनिवार को नारायण इंडस्ट्रीज ग्लोबल में विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) ममता पंत ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लाभ, महिलाओं के अधिकार और कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम) की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल पर काम करने का अधिकार है। यदि किसी महिला के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार, अशोभनीय इशारे या अन्य अनुचित आचरण होता है, तो वह बिना किसी संकोच के आंतरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.