महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
कोडरमा, मई 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए) कोडरमा के तत्वावधान में बुधवार को डोमचांच प्रखंड के कुसमई बच्छेडीह पंचायत भवन सभागार में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीएलएसए के सचिव गौतम कुमार उपस्थित थे। शिविर को सचिव गौतम कुमार, एलएडीसीएस के अधिवक्ता नवल किशोर और मुखिया वीणा देवी ने भी संबोधित किया। मौके पर वार्ड सदस्य आशा देवी, दुली साव, प्रमिला देवी, जेएसएलपीएस की ममता देवी, किशोर यादव, वीरेंद्र यादव, विनय कुमार दास, पीएलवी मनोज कुमार, अनुराग पांडेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.