महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना समाज की जिम्मेदारी : अरूप चटर्जी
धनबाद, जुलाई 27 -- अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) धनबाद का चौथा जिला सम्मेलन शहर के लुबी सर्कुलर रोड में रविवार को हुआ। सम्मेलन में महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा, समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी तथा सामाजिक न्याय समेत अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं के अधिकारों के सवाल पर संगठन को गांव-गांव एवं मोहल्लों तक मजबूत करने तथा जनआंदोलनों को तेज करने का संकल्प लिया गया। रणधीर वर्मा चौक से सम्मेलन स्थल तक जुलूस निकाला गया। पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन ऐपवा राज्य सचिव एवं सम्मेलन पर्यवेक्षक गीता मंडल ने किया। सम्मेलन में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना लोकतांत्रिक समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐपवा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.