सहारनपुर, मार्च 30 -- पुवांरका। मिशन शक्ति फेज पांच के तहत पुलिस अधिकारियों ने जनकपुरी क्षेत्र के गांवों में बालिकाओं, महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, डिजिटल एरेस्टिंग के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी नेमचंद सिंह, चौकी प्रभारी अजय कसाना व एंटी रोमियो टीम उपनिरीक्षक मोनिका यादव सरगथल, संभालकी शेख व मोहम्मदपुर गाड़ा पहुंचे। प्रधान नौमान व तौकीर अहमद के आवास पर आयोजित बैठक में महिला सशक्तिकरण व सरकार द्वारा चलाई योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। महिला अधिकार सुरक्षा व संरक्षण के बारे में जागरूक किया। 1090 वूमेन पावर, 1930 साइबर अपराध, 108 एंबुलेंस सेवा व 112 पुलिस आपातकालीन सेवा व 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...